Breaking News

बिहार के 28 स्टेशनों पर रोजगार का मौका, जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक की हो रही बहाली

समस्तीपुर रेल मंडल के 10 जिलों के 28 रेलवे स्टेशनों पर बेरोजगार युवकों को टिकट बुकिंग के लिए बहाल किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन स्टेशनों पर कमीशन बेस पर जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक (JTBS) का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को रेल मंडल के चिन्हित स्टेशनों पर साधारण टिकट काटने का अधिकार दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, रेल मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी, बेतिया, मधुबनी, नरकटियागंज, जनकपुर रोड, दौरम मधेपुरा, सुपौल, झंझारपुर, रुसेरा घाट, सिमरी बख्तियारपुर, चकिया, सगौली, बगहा, बैरगनिया, लहेरियासराय, हरीनगर, बनमनखी, सकरी, पूर्णिया कोर्ट, मुरलीगंज, हसनपुर रोड एवं मोतीपुर स्टेशन के लिए JTBS का चयन किया जाएगा।

चयनित 28 स्टेशनों पर JTBS के चयन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

बता दें, रेलवे टिकट काउंटर पर निजी लोगों को भी विभिन्न कार्यों के लिए चयन की प्रक्रिया कर रही है। इससे पूर्व भी मंडल के दर्जनों स्टेशनों के टिकट काउंटर पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट की बहाली की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। रेल मंडल में JTBS के चयनित अभ्यर्थियों के कार्यकाल की अवधि मात्र 3 वर्षों की ही होगी। इस दौरान स्टेशन पर प्रति यात्री काटे गए टिकट के अनुसार JTBS को कमीशन के रूप में राशि का भुगतान किया जाएगा। काउंटर पर इनका कार्य संतोषजनक नहीं रहने पर इन्हें समय से पहले भी हटाया जा सकता है।

चयनित 28 स्टेशनों पर JTBS के चयन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

रेल मंडल के चयनित 28 स्टेशनों पर JTBS के चयन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। वहीं आवेदन प्रपत्र के लिए 500 रुपए प्रति अभ्यर्थियों के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। बताया जाता है कि 5 जुलाई तक अभ्यर्थी पंजीकृत, साधारण पोस्ट, कोरियर अथवा स्वयं मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य समस्तीपुर कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

ऐसे बन सकते हैं JTBS

अनारक्षित टिकट बेचने के लिए रेलवे की ओर से JTBS नियुक्त किए जाते हैं। इसके लिए आवेदक को फॉर्म भरकर देना होता है। कम से कम 10वीं पास 18 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति आवेदन दे सकता है। जिस स्टेशन क्षेत्र में JTBS खोला जाएगा, आवेदक का उस क्षेत्र का निवासी होना जरूरी है। JTBS के लिए मोडेम, डंब टर्मिनल और की बोर्ड, टिकट प्रिंटर, रिपोर्ट प्रिंटर, यूपीएस के साथ टर्मिनल उपकरण अपने खर्च पर लगाने होंगे। टिकट बेचने पर जेटीबीएस को प्रति यात्री एक रुपया कमीशन मिलेगा। वरिष्ठ नागरिक के अलावा अन्य कोई रियायती टिकट नहीं दिया जा सकेगा।

आवेदन की अंतिम तिथि के बाद अगले दिन दोपहर तीन बजे तक आवेदन लेकर रेलवे उसी दिन अपराह्न् साढ़े चार बजे उन आवेदनों की छंटनी कर JTBS का चयन करेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.