Breaking News

मुजफ्फरपुर में बगीचा के रखवाले की पी’ट-पी’टकर ह’त्या, चो’री से आम तोड़ रहे ब’दमाशों को 2 राखवालों ने रोका तो की पि”टाई

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना अंतर्गत बेनिबाद ओपी क्षेत्र के लदौर में आम के बगीचे की रखवाली करने वाले दो व्यक्तियों की अज्ञात ह”मलावरों ने ज”मकर पि’टाई कर दी। इससे एक रखवाल की मौत हो गयी। वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मृ’तक की पहचान अमर ठाकुर (55) के रूप में हुई है। वहीं घायल मो. दुखा है, जो इलाजरत है। घटना की सूचना मिलने पर बेनीबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को स्थानीय लोगों का अक्रोश झेलना पड़ा। समझाकर किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बेनिबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि आम के बगीचे में रखवाली कर रहे एक व्यक्ति की हत्या हुई है। प्रारंभिक जांच में आएम तोड़ने के विवाद में घटना की बात सामने आई है। हालांकि हमलावर की अबतक पहचान नहीं हुई है। घायल का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है।

बताया जा रहा है कि अमर और मो. दुखा एक आम के बागान की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने चोरी से आम तोड़ने की कोशिश की थी। दोनों रखवाल ने इसका विरोध किया था और आम नहीं तोड़ने दिया। इसी बात को लेकर प्रतिशोध में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। बहरहाल पुलिस परिजन और घायल के बयान का इंतजार कर रही है। इसी से पूरी घटना के पीछे की सच्चाई सामने आएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.