Breaking News

सेना में बना लेफ्टिनेंट तो गांव में जश्न, घर आने पर बैंड बाजा के साथ हुआ स्वागत, परिजनों में खुशी का माहौल

वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड क्षेत्र के नुनु बाबू चौक निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन महेश ठाकुर का बेटा शुभम कुमार सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देश,राज्य,जिला का नाम रौशन किया है।शुभम कुमार के घर आने पर परिजनों एवं आसपास के लोगों ने भव्य स्वागत किया,बैंडबाजा के साथ परिजनों ने आरती उतारी और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

शुभम कुमार के प्रारंभिक पढ़ाई लालगंज के सरस्वती शिशु मंदिर मे हुई वहीं संतपॉल स्कूल लालगंज से नवमी की परीक्षा पास के बाद सैनिक स्कूल पुरुलिया चले गए। जहां से 12 वी की परीक्षा पास करने के बाद ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम दिया। जिसके बदौलत वह सेना में गए। जहां तीन साल की पढ़ाई मध्य प्रदेश के मुहू से की। उसके बाद सेना के ट्रेनिंग सेंटर गया आ गए।

यहां से लेफ्टिनेंट बनकर निकले है। शनिवार को उन्हें गया में ही पासिंग आउट परेड में ब्रोंज मेडल देकर सम्मानित किया गया। लालगंज का लाल लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के माता-पिता का को जहां अपने बेटे की सफलता पर गर्व है तो वही शुभम इस सफलता का श्रेय अपनी दादी को देते है

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.