Breaking News

बाबा साहेब के सपनों को साकार कर रहें पीएम मोदी : भाजपा

मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के चल रहे कार्यक्रम के तहत शनिवार को स्थानीय सिकंदरपुर स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने बाबा साहेब विश्वास चौपाल सह लाभार्थि संवाद का आयोजन किया।

इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष फेंकूराम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने दलित शोषित और पिछड़ों कों भरपूर सम्मान दिया कहा कि बाबासाहेब जिन बातों को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहे आज प्रधानमंत्री मोदी जनकल्याण के कार्यों से बाबासाहेब के सपने को साकार कर रहें है।

वहीं प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने लाभार्थियों से संवाद में केन्द्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नही कि बाबासाहेब के बाद प्रधानमंत्री मोदी एकमात्र नेता हैं जिन्होंने दलित शोषित एवं पिछड़ों के कल्याण के संकल्प को पूरा किया।

उन्होंने कहा कि अपने आठ वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने अनुसूचित जाति के लिए कई ऐसी योजनाओं को लागू किया,जिनसे समाज का यह वर्ग मुख्यधारा से जुड़ कर अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत कर सके।

कार्यक्रम को मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, जिला वरिष्ठ नेता अर्जुन राम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा महामंत्री नन्द किशोर पासवान ने एवं धन्यवाद ज्ञापन शशी भूषण रजक ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनिता सहनी, चंदा देवी, रविकांत सिन्हा, रामबालक शर्मा मनोरमा पासवान संजित पासवान सहित मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.