मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भतखोड़ा बाजार स्थित बेलारी रोड में बीती रात अचानक लगी आग में 5 दुकान जल कर खाक हो गए। इस आग से छोटे-मोटे दुकानदारों के लाखों की क्षति का अनुमान है। आशंका है कि असमाजिक तत्वों द्वारा साजिश के तहत यह आग लगायी गयी थी। सबसे पहले यह आग रात करीब 12-1 बजे के बीच नाश्ता और चाय के दुकान में लगी जो आसपास के 5 दुकानों को भी चपेट में ले लिया।
इस आग से लगभग पांच लाख के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।बताया जा रहा है की गोपाल सिंह, नंदलाल सिंह और संतोष सिंह के जमीन में झोपड़ीनुमा चाय-नाश्ता सहित कई छोटे मोटे दुकान थे। जिस दुकान में आग लगी उसमें नवीन कुमार का आम आरहत, मो. सरताज का चाय नास्ता दुकान, मो. रहमान का मीट दुकान,जमील का सिलाई दुकान शामिल है।


पीड़ित दुकानदारों द्वारा मुरलीगंज थाना और अंचल को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार भी लगायी है। इन लोगों ने सरकार से।मुआवजे की भी मांग की है। दुकानदारों ने साजिश के तहत आग लगाने की आशंका व्यक्त किया है




Comment here