Breaking News

पटना में भारत सरकार की गाड़ी से श”राब डिलीवरी,400 लीटर शराब के साथ तीन कारोबारी अरेस्ट

पटना के बिहटा में रविवार को पुलिस ने शराब के साथ तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। जब्त गाड़ी पर भारत सरकार का बोर्ड लगा था। गाड़ी से 400 लीटर शराब की बोतलें बरामद की गई। पुलिस भारत सरकार का प्लेट लगी गाड़ी की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बिहटा पुलिस को रविवार को सूचना मिली की सरकारी गाड़ी से भारी मात्रा में शराब ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही बिहटा पुलिस ने एक टीम का गठन कर गाड़ी के दिए गए नंबर की जांच के लिए बिहटा चौक से नजदीक लखन टोला के पास अपना जाल बिछाया। इसी क्रम में पुलिस को भारत सरकार की एक गाड़ी तेजी से आती हुई दिखी। पुलिस ने उस गाड़ी को रोका, फिर छानबीन शुरू की। इस बीच मौके का फायदा उठाकर गाड़ी में सवार 3 युवक वहां से भाग निकले, जबकि पुलिस ने तीन को धर दबोचा।

गाड़ी पर लगा बोर्ड।

गाड़ी पर लगा बोर्ड।

पुलिस ने गाड़ी की जब छानबीन की तो गाड़ी के अंदर रखी गई 400 अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली। पुलिस ने गाड़ी से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का नाम कुंदन शर्मा (28 वर्ष )जक्कनपुर, विकास कुमार (30 वर्ष )परसा निवासी और सूरज कुमार (25 वर्ष) पटना के दीघा निवासी बताए गए हैं।

जब्त गाड़ी।

जब्त गाड़ी।

बिहटा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि यह सभी उत्तर प्रदेश से अंग्रेजी शराब लाकर पटना में डिलीवरी करने जा रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि भारत सरकार लगी बोर्ड किस विभाग की गाड़ी है। पुलिस ने बताया कि संभव हो यह बोर्ड भी फर्जी तरीके से लगाए गए हैं ताकि पुलिस के आंख में धूल झोंका जा सके।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.