नवादा के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के मुड़गढ़वा गांव में शनिवार को 4 बच्चों ने खेलने के दौरान ऑटो में रखे बैटरी के पानी को कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया। जिससे 4 बच्चे बीमा’र पड़ गए। इसमें से एक की शनिवार रात मौ’त हो गई। वहीं, एक बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही। मृ’त बच्चे की पहचान मुड़गढ़वा गांव निवासी राजीव कुमार की पुत्र रोशन कुमार (5 वर्षीय) के रूप में की गई है।
वहीं राजीव कुमार के दूसरे बेटे दिलखुश कुमार (4 वर्षीय) का पीएमसीएच पटना में इलाज चल रहा है। इसके अलावा राजीव कुमार के भाई पिंटू कुमार के बेटे पुनीत कुमार (3 वर्षीय) औऱ अशोक यादव के बेटे रोहित कुमार (3 वर्षीय) की तबीयत ठीक होने के बाद अस्पताल में छुट्टी दे दी गई।
इधर, मृत बच्चे के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ही रोशन कुमार एवं दिलखुश कुमार का पटना के गंगा घाट से मुंडन करवा कर वापस आए थे। वहीं इस समारोह में शामिल होने के लिए सभी लोग घर पर आए थे।सोमवार यानि 13 जून को गया के मंदिर में दोनों बच्चे को पुन मुंडन करवाना था। ऐसे में घर में चारों तरफ खुशी का माहौल था, जो इस हादसे के बाद मातम में बदल गया। स्वजन को रो-रोकर बुरा हाल है।






Comment here