Breaking News

गया में नवविवाहिता का मर्ड’र, अ’धजला श’व बरामद, मायके वाले बोले- दहेज में बाइक देने के लिए प्रता’ड़ित करते थे

गया के मानपुर प्रखंड के बुनियादगंज थाना क्षेत्र में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई है। शादी के महज 11 माह 24 दिन के भीतर दहेज की एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका मृतका के मायके वालों जताई है। घटना शादीपुर पंचायत के सोंधी गांव की है। हद तो तब हो गई नवविवाहित के मायके वालों को बगैर सूचना दिए ही उसके शव को ठिकाने भी लगाया जा रहा था।

उसके शव को गांव की नदी किनारे जैसे-तैसे जलाया भी जा रहा था। जहां शव जलाया जा रहा था वह कोई श्मशान घाट भी नहीं है। फिर भी लोग साक्ष्य को छिपाने के लिए इस काम को अंजाम देने में जुटे थे। एसएचओ उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर गए पुलिस अधिकारियों द्वारा जलती चिता से शव के अवशेष बरामद किए गए हैं। जब्त अवशेष को न्यायालय के आदेश लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा मृतका के पति ,सास ससुर, देवर और पति के नाना के खिलाफ नामजद एफआईआर कराया है।

घटना की सूचना मिलने पर बुनियादगंज थाने के एसआई मनोज कुमार सिंह व एसआई रविंद्र शर्मा मौके पर पहुंच कर अधजले शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शेष लोग जो मृतका के घर के व गांव के थे वे मौके से भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार किए गए दो में से एक राकेश कुमार मृतका का देवर है। मृतका के परिजनों द्वारा हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतका की पहचान टनकुप्पा थाना अंतर्गत बादिल बिगहा निवासी मुनारिक साव की बेटी आरती कुमारी (22) है।

ससुराल वाले बाइक के लिए प्रताड़ित कर रहे थे

मृतका के पिता ने बताया कि बीते वर्ष 16 जून को बेटी की शादी सोंधी गांव के राम प्रवेश साव के बेटे पिंटू साव से की थी। विवाह के वक्त सामर्थ्य के अनुसार पांच लाख रुपये खर्च किए थे। साथ ही घर बसाने के लिए सामान भी दिए थे। बस नहीं दिया था तो वह थी बुलेट। इधर कुछ दिनों से बेटी के ससुराल वाले बाइक के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शनिवार अपराह्न दो से तीन बजे के बीच बेटी आरती की मौत की सूचना उसी की ससुराल गांव से मिली। जब तक मायके से मृतक के परिवार सोंधी पहुंचते शादीपुर स्थित फल्गु नदी के किनारे निर्जन स्थान पर बेटी को उसकी ससुराल वालों ने जला दिया। उन्होंने बताया कि तीन बेटे और दो बेटियों में मृतका बड़ी थी। इस संबंध में एसएचओ बुनियादगंज ने बताया कि सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तेजी के साथ छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी को पकड़ कर जेल भेजेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.