Breaking News

बेटी कोई सामग्री नहीं, जिसे दान कर दिया जाए-अमित कुमार झा

बेटी कोई सामग्री नहीं, जिसे दान कर दिया जाए-अमित कुमार झा

मुजफ्फरपुर के काली बाड़ी निवासी आचार्य अमित कुमार झा के पुत्री की शादी में एक अनोखी पहल देखने को मिली। शादी में “कन्या दान” के वर्षों पुराने रिवाज को बदला गया। कन्या दान के समय कन्या की जगह कन्या की मुर्ती को दान में दिया गया।

इस संबंध में कन्या के पिता आचार्य श्री झा ने बताया कि हमारी पुत्री कोई सामग्री या वस्तु नहीं है, जिसे दान में दिया जाए।मेरी पुत्री हमारी है और सदा हमारी ही रहेगी।आजीवन पुत्री का हमपर अधिकार रहेगा। उसे दान में देकर हम उसके अधिकार का हनन नहीं कर सकते।दान किये गए वस्तु पर, दान करने वाले का अधिकार समाप्त हो जाता है। इसलिये हम अपनी बच्ची का विवाह कर उसके दाम्पत्य जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। उसपर अपना अधिकार समाप्त नहीं कर रहे।आचार्य श्री झा के इस पहल को वर के पिता नेहरा(दरभंगा) निवासी श्री संजय चौधरी ने भी सहृदय स्वीकार किया है।

आचार्य श्री झा द्वारा शादी में “कन्या दान” के इस नये प्रयोग को अधिकांश माता-पिता ने सराहा है।वर के माता-पिता ने भी इस पहल को सहर्ष स्वीकारा है। विवाह के इस मैके पर, शहर के कई बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.