बेनीबाद में आम की रखवाली कर रहे बगीचा मालिक की हत्या, दूसरा इलाजरत; गांव में फैली सनसनी
दीपक कुमार ।गायघाट
गायघाट। बेनीबाद ओपी क्षेत्र के लदौर में एक अधेड़ की कुछ लोगों ने पीट पीट कर मार डाला। वहीं एक की हालत गंभीर बनीं हुई हैं। मृतक की पहचान गांव के ही अमर ठाकुर के रूप में हुई हैं। जख्मी हुए लोग की पहचान बलौर निवासी मोः दुखा के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ये दोनों आम के बागीचे में रखवाली कर रहा था। देर रात आम तोड़ने आए कुछ लोगों इनकी जमकर पीटाई कर दी। जिससे एक की मौत हो गई।मौत की सूचना मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया हैं। मामले की जानकारी मिलने पर बेनीबाद ओपी प्रभारी चन्द्र भूषण सिंह और गायघाट थानाध्यक्ष अनूप कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए ।मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया हैं। ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के ब्यान पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं। फिलहाल जांच की जा रही है।







Comment here