लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने इस बार जीजा-साली पर आधारित गीत गाया है। यह मजाक वाला रिश्ता है इसलिए इस रिश्ते में नोक-झोंक खूब दिखता है। हालांकि अभी होली का समय नहीं है लेकिन यूपी चुनाव से जुड़े ‘यूपी में का बा’ गीत-सीरीज के बाद नेहा अपने को पॉलिटिकल गीतों से अलग गीत गाने वाली गायिका के रुप में फिर से स्थापित करने में लग गई हैं। वे पॉलिटकल सटायर गाने के लिए मशहूर रही हैं। यूपी चुनाव से पहले गाए गीतों में उन्होंने योगी सरकार की जमकर आलोचना की थी, लेकिन जनता ने योगी सरकार को जीत का सेहरा पहनाया, अखिलेश की बुरी हार हुई। तब नेहा खूब ट्रोल भी हुई थीं। उन्होंने नया गीत गाया है, “हमार जीजा मोटरगाड़ी चलावें…।”
लोग इस तरह से कर रहे हैं ट्रोल
सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी खूब किया जा रहा है। संदीप चौधरी ने व्यंग्य में लिखा है- ‘साइकिल से मोटर साइकिल तक पहुंच गईं।’ संदीप का इशारा अखिलेश यादव की साइकिल से है। भगवान सहाय ने लिखा- ‘ये गीत राजस्थान बोर्ड की किताब में रह चुका है। केवल बोल बदल देने भर से गीत आपका न हो जाएगा। किताब में गीत है- हमारे बाबा मोटर गाड़ी चलावें।’ पंकज कुमार सारश्वत ने लिखा है- ‘तेरा जीजा बाबा योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चलावै।’ विपिन सिंह विक्की ने लिखा- अपने जीजा से बोल देना मोटर गाड़ी लेके यूपी ना आएं, यहां बाबा मोटरगाड़ी पलट देते हैं। सत्यनारायण चौधरी ने लिखा- ‘चलो सुकून मिला कि प्रदेश उन्नत हो रहा है, देखों काबा वाली का जीजा मोटरसाइकिल खरीद लिए हैं।’ बहुत सारे लोगों ने नेहा के इस गीत को सराहा है।
गीत के बोल इस तरह से हैं
नेहा सिंह राठौर ने गीत में गाया है- ‘हमार जीजी मोटर गाड़ी चलावैं, हमार जीजा…सबकर मोटरिया में हॉरन बजत है… हमार जीजा टूटरी थरिया बजावैं….सबके मोटरिया में लाइट जलत है… हमार जीजा मोमबत्ती जलावैं….सबके मोटरिया पेट्रोल से चलत है हमार जीजा धक्का दे दे चलावैं….. सबके मोटरिया में बीबी घुमत है हमार जीजा अपन बहिनी घुमावैं…। ‘नेहा ने इस गीत को गाने के लिए पारंपरिक साड़ी पहनी है और चश्मा भी पहन रखा है।






Comment here