सोमवार को राज्य के पलामू जिले पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की सिक्यूरिटी में चूक नजर आईl उन्हें रिसीव करने वाले लोग हेलीकाप्टर के एकदम करीब अ गएl पलामू के चियांकी एअरपोर्ट पर थोड़ी दे के लिए धक्का मुक्की जैसी स्थिति हो गयीl इसी बीच लालू के सेवादार वहां के एसडीओ राजेश कुमार साह कॉलर पकड़ बदसलूकी कीl सेवादार असगर ने लालू को हेलीकाप्टर से बाहर आने के बाद गाड़ी तक जाने के दौरान एसडीओ के साथ बदसलूकी कीl एसडीओ के साथ कि गयी बदसलूकी पर उनके बॉडीगार्ड ने असगर को पकड़ लियाl वहां मौजूद राजद नेताओ के दवाब के आगे तत्काल असगर को छोड़ दिया गया। उसके बाद वह हवाई अड्डे पर लगे काले रंग की एसयूवी में बैठकर मेदिनीनगर परिसदन के लिए निकल गया। इस सम्बन्ध में जब एसडीओ साह से उन्होंने अपने ऊपर हुए बदसलूकी की घटना से साफ इनकार कर दिया। हालाँकि असगर की हरकत कैमरे में कैद हो गयीl
सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने तीन दिनों के पलामू पहुंचे हैं । पलामू पहुचते ही लालू प्रसाद का पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।



दरअसल आचार संहिता मामले में 8 जून को पलामू सिविल कोर्ट में लालू प्रसाद यादव की पेशी होनी है।



Comment here