Breaking News

साइबर फ्रॉड गिरोह के सरगना के गुर्गों की तलाश, पंकज सहनी के गिरोह के गुर्गो की सूची तैयार कर रही पुलिस

उत्तर बिहार के सबसे बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह के सरगना पंकज साहनी के गुर्गों की सूची पुलिस तैयार कर रही है। वही उसके खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई अवैध संपत्ति की जांच करेगी। पूछताछ में उसने दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में फ्लैट खरीदने की जानकारी दी है। कई प्लाट की रजिस्ट्री भी उसके व उसके परिजनों के नाम पर होने की बात सामने आई है। एसएसपी जयंत कांत,डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय समेत कई पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को भी उससे पूछताछ की। पंकज सहनी के साथियों के ठिकाने पर अलग -अलग टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है। पूछताछ में उसने तकरीबन 200 लड़कों का ग्रुप बनाने की जानकारी दी है। पंकज साइबर फ्रॉड का मैनेजमेंट कंपनी चलाता है। नए-नए लड़कों को इससे जोड़कर एटीएम फ्रॉड करने का तरीका बताता है। कई लड़कों को मंथली पेमेंट भी करता है। नॉर्थ ईस्ट से लेकर हिमाचल प्रदेश तक वह अपना गैंग फैला चुका है। सबसे ज्यादा कांटी व पानापुर थाना क्षेत्र के लड़कों को अपने गैंग में जोड़ा है। पंकज सहनी के रंगदारी व हत्या की साजिश में शामिल होने का भी पुलिस को इनपुट मिला है। जरुरत पड़ने पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.