Breaking News

मुजफ्फरपुर में निर्माण कार्य के दौरान लिफ्टर टूटा:बाल-बाल बचे स्थानीय लोग

मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार स्थित एक मॉल के ऊपर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लिफ्टर टूटकर नीचे गिर गया। यह करीब 20-25 फीट ऊपर जाने के बाद अचानक से टूटा और नीचे गिरा। संयोगवश उस समय नीचे कोई व्यक्ति खड़ा नहीं था और न बगल में स्कूली बच्चे थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। मशीन चलाने वाला और संचालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर थानेदार सत्येंद्र सिन्हा, दरोगा संजीव दुबे मौके पर पहुंचे। घटना के सम्बंध में जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है।

थानेदार ने कहा कि मशीन संचालक और चालक का पता कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जाँच में मशीन कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। क्योंकि जहां से लिफ्टर टूटा है। वह काफी पुराना हो चुका था। उसमें जंग लगा था। इसका बिना मेन्टेन्स किए ही भार उठाने का कार्य किया जा रहा था। इसी कारण हादसा हुआ।

दरोगा दुबे ने बताया कि एक मॉल के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा है। ऊपर में गिट्टी-बालू लिफ्टर के द्वारा पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक से यह टूट गया। हालांकि किसी प्रकार का हताहत नहीं हुआ है। जान माल का नुकसान नहीं हुआ। सब सुरक्षित हैं। लेकिन, लापरवाही की जांच पुलिस अपने स्तर से कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.