Breaking News

अब 15 मिनट में पटना से हाजीपुर:देश का दूसरा सबसे लंबा स्टील ब्रिज बना गांधी सेतु; गडकरी-नीतीश ने किया उद्घाटन

35 साल तक देश का सबसे लंबा पुल होने का गौरव पाने वाला महात्मा गांधी सेतु ने एक बार फिर इतिहास रचा है। आज से वह देश का दूसरा सबसे लंबा स्टील ब्रिज बन गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम नीतीश ने सेतु के पूर्वी लेन का उद्घाटन किया। यह सेतु पटना से लेकर उत्तर बिहार के लिए लाइफ लाइन होगा, अब 15 मिनट में ही पटना से वैशाली की दूरी तय हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन।

पटना से हाजीपुर जाना होगा आसान

देश में 35 साल तक सबसे लंबा पुल रहे महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन 5 साल बाद बनकर तैयार हो गया है। आज से इन पुल पर ट्रैफिक शुरू हो गया है। इसे सीमेंटेड की जगह स्टील से बनाया गया है। अब 15 मिनट में पटना से वैशाली की दूरी तय हो जाएगी। पटना-हाजीपुर को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु का लंबा इतिहास है।

5.75 किलोमीटर लंबा पुल अब भी देश का दूसरा सबसे लंबा स्टील पुल और सभी पुलों में तीसरा सबसे लंबा पुल है। यह पुल 100 साल से अधिक समय टिका रहेगा। देश के टॉप 10 पुल में से चार बिहार के ही हैं। महात्मा गांधी सेतु को 13585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत तैयार किया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.