चान्दन रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर चान्दन पंचायत में पीएचईडी विभाग की लापरवाही सामने आई है। चान्दन पंचायत के वार्ड नंबर तीन में जल -नल द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य के लिए 6 माह पूर्व ही सड़क पर चार फीट का गड्ढा खुदा हुआ है जो आज तक छोड़ दिया गया है।
जिससे ग्रामीणों को और इस रास्ते से होकर गुजरने वाले छात्र/छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह रोड रेलवे स्टेशन को जोड़ती है जिसके कारण दिनभर आवागमन गाड़ियों का भी लगा रहता है जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होता है।
यहां के ग्रामीण नंदकिशोर बरनवाल, अरुण मिस्त्री, पिंटू मोदी, कैलाश बरनवाल, मुन्ना पौद्दार, विनोद बरनवाल, लक्ष्मण बरनवाल, सुमेद यादव ये सभी ग्रामीणों का कहना है कि कुछ व्यक्ति अपने घर में मोटर लगाकर पानी को खींच लेता है जो आम लोगों को भी पानी की किल्लत होती है। कई बार अधिकारी और जनप्रतिनिधि को सूचना देने के बाद भी पीएचईडी विभाग के अधिकारी चैन की नींद सोई हुई है। किसी अधिकारी को ग्रामीणों की समस्याओं से मतलब नहीं है।
गादी टोला के भी ग्रामीणों का कहना है की पीएचइडी विभाग द्वारा जल-नल के लिए पाईप तो बिछा दिया गया है लेकिन इस गर्मी में पानी की किल्लत को लेकर अभी तक पीएचईडी विभाग द्वारा पानी उपलब्ध नहीं कराई गई है जिससे हम सभी तुरी टोला में भारी पानी की किल्लत हो रही है।






Comment here