Breaking News

समस्तीपुर में से’क्स रैकेट चलाने वाले 5 गि’रफ्तार, गृहस्वामी व ग्राहक सहित पांच महिलाओं पर FIR

समस्तीपुर शहर के गुदरी बाजार मोहल्ला स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट चलाने के मामले में पुलिस ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें गृहस्वामी व ग्राहक के साथ पकड़ी गयी पांच महिलाओं को भी आरोपित किया गया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना को लेकर मुफ्फसिल थाना की एसआई शिम्पी कुमारी की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इसमें गृहस्वामी पर घर में अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाया गया है। इसमें गिरफ्तार किए गए गृहस्वामी एवं उसकी पत्नी के साथ साथ मौका ए वारदात से पकड़े गए कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव के युवक एवं विभुतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के मां-पुत्री, मुफस्सिल एवं रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की दो महिलाओं को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यहां बता दें कि शनिवार को शहर के गुदरी मोहल्ला स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट चलाने का खुलासा हुआ था।

स्थानीय लोगों के द्वारा नगर थाना पुलिस को एक मकान में चल रहे अनैतिक कार्य की सूचना दी गयी थी। आसपास के लाेगाें ने उस मकान को चारों ओर से घेर रखा था। सूचना पर सदर डीएसपी एसएच फखरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने महिला पुलिस के साथ उक्त मकान में छापा मारा था। इस दौरान पांच महिला सहित दो पुरुष पकड़े गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त मकान में काफी दिनों से गलत काम चल रहा था। अक्सर बाहरी महिलाएं व युवकों का उस मकान में आना जाना लगा रहता था। जिसे देख स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.