Breaking News

RJD के MLC प्रत्याशियों को जानिए, कारी सोहेब के ऊपर 5 क्रिमिनल केस चल रहे, करोड़पति हैं अशोक पांडेय, मुन्नी 8वीं पास

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में पार्टी की तीनों विधान परिषद (MLC) प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। हलफनामे में दायर जानकारी के मुताबिक प्रत्याशी कारी सोहेब के ऊपर पटना के अलग-अलग थानों में 5 क्रिमिनल केस चल रहे हैं। वहीं अशोक पांडे करोड़पति प्रत्याशी हैं तो मुन्नी रजक मात्र आठवीं पास हैं।

अशोक पांडे के पास नियाजीपुर ,बलिया और सोनबरसा में जमीन

राजद के विधान परिषद प्रत्याशी अशोक कुमार पांडेय के पास नियाजीपुर ,बलिया और सोनबरसा में काफी जमीन है। हालांकि 7.35 लाख रुपये से अधिक की देनदारी भी इनपर है। पांडेय के पास 45 हजार रुपये नकदी है। इनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये से अधिक की है। इनके पास करीब 33.35 लाख रुपये की चल संपत्ति, जबकि पौने तीन करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

कारी सोहैब के पास 50 ग्राम सोना और हाथ में हैं 55 हजार

राजद के विधान परिषद प्रत्याशी कारी सोहेब के पास 50 ग्राम सोना है। पत्नी जरीन मासूम के पास चार सौ ग्राम सोना है। सोहेब के हाथ में 55 हजार रुपये भी हैं। यह जानकारी उन्होंने अपनी संपत्ति घोषणा में साझा की है। संपत्ति विवरण के अनुसार इनके पास 27.17 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति है। इसमें चल संपत्ति 3.32 लाख की और 23.85 लाख की अचल संपत्ति है। इसमें 15.60 लाख की कृषि भूमि और 8.25 लाख रुपये बाजार मूल्य की आवासीय जमीन है। इनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं,लेकिन किसी भी मामले में दोष सिद्ध नहीं हुआ है। कारी सोहेब ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई की है।

8वीं पास मुन्नी देवी के पास 23 लाख की संपत्ति

वहीं तीसरी प्रत्याशी मुन्नी रजक 8वीं पास है। केवल इनके नाम से चल-अचल 23 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। मुन्नी देवी के पास 35 हजार रुपए की नकदी है। 150 ग्राम से ज्यादा सोना और 1 किलो चांदी की वो मालकिन हैं। इसके अलावा उनके पति के पास 54,793 हजार रुपए की संपत्ति है। वहीं उनके बड़े बेटे के पास 58,425 रुपए की संपत्ति है। जबकि उनके दोनों छोटे बच्चों के पास 1000 रुपए से भी कम की संपत्ति है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.