Breaking News

आशियाना बनाना हुआ महंगा:7200 रुपए प्रति 100 सीएफटी की गिट्टी जिले में 12 हजार तक पहुंच गई

माइनिंग सेक्रेटरी आईएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में क्रेशर उद्योग पर भी सख्ती बढ़ी है। काफी संख्या में क्रेशर बंद करा दिए गए हैं। इससे उत्तर बिहार में भी स्टोन चिप्स की भारी किल्लत हो गई है। एक सप्ताह के अंदर मुजफ्फरपुर व आसपास के जिलाें में स्टोन चिप्स की कीमत 60% तक बढ़ गई है।

कारोबारियों कहना है कि पाकुड़ व रामपुर में प्रति साै सीएफटी 3 हजार से 3200 तक गिट्टी उन्हें मिलती थी। वह अभी 6200 से 6400 प्रति सौ सीएफटी दिक्कत से मिल रही है। इस वजह से उत्तर बिहार में इस समय गिट्टी की कीमत 11 से 12 हजार रुपए प्रति सौ सीएफटी हाे गई है। स्टोन चिप्स कारोबारी सुमन भारती का कहना है कि जिस तरह से एक सप्ताह में कीमत बढ़ी है उसे ग्राहक मानने के लिए तैयार नहीं हैं। विनोद चौधरी बताते हैं कि अभी एक ट्रक गिट्टी लेने पर 30 से 32 हजार रुपए पहले से अधिक लग रहे हैं।

जिले के रैक प्वाइंट्स पर रविवार काे गिट्टी की दर
प्रति साै सीएफटी रैक प्वाइंट
11500 नारायणपुर
11500 कांटी
1200 महवल

चालान बंद होने से बालू में भी प्रति 100 सीएफटी 500 से हजार तक वृद्धि
चालान बंद होने के कारण बालू की भी किल्लत हाेने लगी है। इसके साथ ही इसकी कीमत में प्रति साै सीएफटी एक हजार से 1200 तक वृद्धि हाे गई है। पिछले सप्ताह 5500 से 6 हजार रुपए प्रति 100 सीएफटी मिलनेवाली बालू करीब 7 हजार रुपए में मिल रही है।

शहर के भीखनपुरा निवासी बालू कारोबारी संतोष सिंह का कहना है कि चालान बंद कर देने से इस तरह की परेशानी आई है। यह परेशानी अगले 4 महीने तक रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.