Breaking News

बीबी के रहते साली से शादी करना चाहता था:साली का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला जीजा गिरफ्तार

बीते दिनों अपने सास व ससुर पर साली से शादी का दबाव बनाने के लिए साली को नशीला पदार्थ खिला कर उसके ही जीजा द्वारा अश्लील वीडियो वायरल किए जाने में पुलिस ने आरोपी को रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने न केवल अश्लील वीडियो वायरल किया था बल्कि फेसबुक पर देसी कट्‌टा हाथ में लेकर अपनी तस्वीर भी वायरल किया था। बांकेबाजार पुलिस और मेडिकल पुलिस ने मिल कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बांकेबाजार ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद मेडिकल थाने की पुलिस को सुपूर्द कर दिया है।

आरोपी रवि कुमार की बीबी जीवित है। उसके चार बच्चे हैं। बावजूद इसके उसने अपनी ही साली से शादी करने का दवाब सास-ससुर पर बनाना शुरू कर दिया था। सास-ससुर ने अपने दामाद के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो वह अपना आपा खो बैठा और एक दिन ससुराल पहुंच कर साली को रात के खाने में नशीला पदार्थ खिला कर अश्लील वीडियो बनाया था और फिर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए वायरल भी कर दिया था।

इस बात से सकते में आए उसके ससुर ने बांकेबाजार थाने से लेकर वरीय अधिकारियों तक गुहार लगाई थी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ बांकेबाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज किए जाने के दस दिनों के भीतर ही आरोपी को बांकेबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उससे हथियार लेकर फोटो खिंचवाने व उसे वायरल करने की बात पूछी तो उसने बताया कि हथियार उसका नहीं बल्कि उसके दोस्त का था। इस पर जब पुलिस उसके उस दोस्त तक पहुंची तो उसने बताया कि वह मेरा वह किसी और दोस्त का था। फिलहाल वह पिस्टल बांकेबाजार को नहीं मिल सकी है। अब आगे की कार्रवाई के लिए बांकेबाजार पुलिस ने मेडिकल पुलिस को सौंप दिया है। क्यों कि रवि मेडिकल थाना क्षेत्र के सोहन बिगहा का रहने वाला है। और उसके खिलाफ यहां भी प्राथमिकी दर्ज है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.