Breaking News

विभिन्न जिलों के 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया:जिले के विवान रिपुंजय बने राज्य शतरंज प्रतियोगिता के विजेता

मुजफ्फरपुर के विवान रिपुंजय बिहार राज्य शतरंज प्रतियोगिता के विजेता बन गए हैं। पटना में आयोजित दो दिवसीय अंडर – 9 बिहार राज्य बालक बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता में बगैर एक चक्र की बाजी हारे विवान ने शीर्ष स्थान हासिल किया। 5 चक्रों की बाजी के बाद उन्हें 4.5 अंक मिले हैं। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में 5 चक्रों की बाजी खेली गई।

प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर किशनगंज के सुरनोए दास रहे। वहीं बालिका वर्ग में छपरा की मोहिनी पांडेय 4 अंक लेकर विजेता बनी। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नंदकिशोर श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित खिलाड़ी जुलाई में छत्तीसगढ़ में होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह में पटना सिटी के एसडीओ मुकेश रंजन ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी।

विवान ने पहली बाजी में इन्हाेंने पटना के किशन राज, दूसरे में इयान, तीसरे में आयुष राज, चौथे में किशनगंज के सुरनोए दास किशनगंज को हराया। विवान को 5वें चक्र की बाजी में कड़ी टक्कर मिली। नवादा के पार्थ के साथ पांचवें चक्र की 32 बाजी तक खेली गई। मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। जिला शतरंज संघ अध्यक्ष गणवंत मलिक, सचिव राजीव रंजन,बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव हिमांशु कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.