बोधगया में प्रेमी ने प्रेमिका को ही कॉलगर्ल बना दिया। पहले होटल में मिलने बुलाया और अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसे पटना-मुंबई समेत अन्य जगहों कॉलगर्ल बनाकर भेजने लगा। प्रेमिका की बाद में शादी हो गई, लेकिन वह ब्लैकमेल करता रहा। तंग आकर उसने बोधगया के होटल में प्रेमी को पकड़वा दिया। लोगों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। प्रेमिका ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। महिला इमामगंज के एक गांव की, जबकि प्रेमी बोधगया के चेरकी का रहने वाला है।
महिला ने बताया कि चार वर्ष पूर्व अयूब खान ने मेरे रिश्तेदार से नंबर लेकर मुझसे संपर्क किया। इसके बाद धीरे-धीरे हम दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई। हम दोनों के बीच बातचीत प्यार में बदल गई। हम दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। यहां तक होटल के कमरे में भी मिलने लगे। इस दौरान अयूब खान ने मेरा अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया।


खुद को कुवांरा बताकर संबंध बनाए
महिला ने बताया कि एक दिन मुझे पता चला कि अयूब खान शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। इस पर मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हारे साथ अब नहीं रह सकती। तुमने मुझसे झूठ बोल, लेकिन मेरे मना करने पर भी वह नहीं माना और मिलने की जिद करने लगा। इस बीच मेरी शादी की बात भी कई जगह चलने लगी तो वह रिश्ता तुड़वाने में जुट गया। वह मुझे मेरा अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की बात कहकर मुझे ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान वह मुझे दूसरे शहरों में ले जाकर अंजान लोगों के पास भेजने लगा। वहां वह लोग मेरे साथ गलत काम करते थे।
शादी हो गई तो हसबैंड को अश्लील वीडियो भेज दिया
महिला ने बताया कि पटना से लेकर मुंबई तक मुझे भेजने लगा। कभी दस दिनों के लिए तो कभी दो दिनों के लिए। ऐसे में जब मेरी शादी हो गई तो अयूब खान ने गुस्से में आकर उसने मेरा फोटो और अश्लील वीडियो मेरे हसबैंड के मोबाइल फोन पर भेज दिया।

इस पर हमने जब नाराजगी जताई तो वह बदतमीजी से बात करने लगा। गाली-गलौज करने लगा। और कहा कि बोधगया में होटल में आकर मिलो। इस पर हम बोधगया पहुंचे। उसे पकड़वा दिया। लोगों ने उसके साथ मारपीट की और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गिरफ्तार कर लिया।

बोधगया के एसडीपीओ अजय प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू हो गई है। जांच चल रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply