Breaking News

मुजफ्फरपुर : 24 साल बाद पकड़ा गया PHED का तत्कालीन JE, 5.46 लाख रुपए गबन करने का आरोप

मुजफ्फरपुर में सरकारी राशि गबन करने के मामले में करीब 24 वर्षों से फरार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के तत्कालीन जूनियर इंजीनियर (JE) भरत भूषण प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह 1998 से फरार चल रहा था। इस दौरान12 से अधिक IO इस केस में बदल चुके थे। वर्तमान में टाउन थाना के दरोगा सुनील पंडित इसके IO हैं। बताया कि बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट जाकर आरोपी के घर कुर्की जब्ती को स्थानीय थाना के साथ पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही आरोपी मौके पर उपस्थित हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बेगूसराय साहेपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को जेल भेजने की कवायद की जा रही है। अब पुलिस मामले में चार्जशीट दाखिल करने की कवायद भी शुरू कर दी है।

5.46 लाख का किया था गबन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 1998 में भरत भूषण प्रसाद लोक स्वास्थ्य विभाग मुजफ्फरपुर में JE के पद पर पदस्थापित था। इसी दौरान उसके द्वारा 5.46 लाख 732 रुपये धोखाधड़ी कर सरकारी राशि का गबन कर लिया गया था। इस संबंध में 1998 में लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल मुजफ्फरपुर के अवर प्रमंडल पदाधिकारी ने टाउन थाना में FIR दर्ज कराया। जांच में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। उसे नौकरी से हटा दिया गया था। लेकिन मामला दर्ज करने के बाद पूर्व के पुलिस पदाधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। या यूं कहें कि किसी ने इस केस का निष्पादन करने में रुचि नहीं दिखाई। IO बदलते गए। पर जांच वहीं का वहीं थमा रहा।

ATS के ADG ने दिया निर्देश

इस बीच गत दिनों पटना से टाउन थाने पर पहुंचे ADG (ATS) रविंद्रण शंकरण ने पुराने लंबित मामलों की समीक्षा कर लंबित केसों में तेजी से कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके बाद इस केस में कार्रवाई की गई। दरोगा सुनील पंडित को अविलंब कुर्की की कार्रवाई कर केस क्लोज करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद इस केस की फ़ाइल को खंगाला गया। कुर्की का आदेश लेकर पुलिस आरोपी के घर पहुंची। जहां आरोपी स्वयं हाजिर हो गया। उसे गिरफ्तार कर लाया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.