Breaking News

मुजफ्फरपुर : ग्रामीण चिकित्सक के घर में घुसा चो’र, 3 लाख का सामान लेकर फरार

मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के पीरापुर पंचायत अंतर्गत रत्नमणिया गांव में चोर ने एक ग्रामीण चिकित्सक के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना में 20 हजार रुपये कैश, जेवरात, कीमती कपड़े समेत 3 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। चोर की करतूत गेट पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस इससे शातिर की पहचान करने में जुटी हुई है।

पीड़ित ग्रामीण चिकित्सक रामनरेश पंडित ने बताया कि चोर दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और घर के दूसरे तल्ले के कमरे से करीब तीन लाख से ज्यादा की संपत्ति चुराकर फरार हो गया।इस मामले में पियर थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस बलों को भेजकर घटनास्थल की जांच कराई गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

चोरी के बाद बिखरे पड़े सामान।

चोरी के बाद बिखरे पड़े सामान।

दो मिनट में तोड़ दिया ताला

फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि चोर सांवले रंग का है। उसकी उम्र 30-35 साल के बीच की होगी। उसने नारंगी रंग का गमछा शरीर पर रखा हुआ है। उसके हाथ मे लोहे के रॉड है। इसी से वह ताला को तोड़ता है। दो मिनट में वह ताला तोड़ने में सफल हो जाता है। फिर अंदर जाता है और चोरी कर आराम से निकल जाता है। पुलिस जांच में पता लगा है कि वह अकेले ही था। क्योंकि, उसके अलावा कमरे में किसी को जाते नहीं देखा गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.