Breaking News

गोपालगंज में 7 करोड़ का चरस बरामद, वाहन जांच के दौरान गाड़ी को जब्त किया गया

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेक पोस्ट पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चरस बरामद किया है। बरामद चरस की कीमत करीब 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार तस्कर को पुलिस पूछताछ कर जेल भेज दी है।

दरअसल घटना के संदर्भ में सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि एक कार द्वारा मादक पदार्थ तस्करी की जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर कुचायकोट थाना पुलिस ने बलथरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच किया। जांच के दौरान गोपालगंज से यूपी की ओर जा रही वैगनआर कार को रोका गया जिसके बाद चालक भागने लगा कार का पीछा कर चालक को हिरासत में लिया गया।

वहीं, कार की जांच की गई तो उसमे से 37 किलो चरस बरामद किया गया है। वही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार तस्कर हरियाणा के हिसार निवासी 30 बर्षीय शिवकुमार हैं जो रक्सौल से चरस लेकर हरियाणा के हिसार जा रहा था तभी कुचायकोट पुलिस के हत्थे चढ़ गया ,गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.