Breaking News

दहेज में भैंस नहीं मिलने पर ब’वाल: बहू और भाई को ससुराल वालों ने ज’मकर पी’टा; पुलिस पर भी ह’मला

भोजपुर जिले में दहेज नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने तांडव मचा दिया। पहले महिला को जमकर पीटा। विदा कराने आए भाई को मारा। सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में ASI समेत 3 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला रविवार को जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के डेरा गांव की है। बहू धनौती कुमारी उर्फ चांदनी कुमारी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में 11 जून को कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गणेश राय के पुत्र अजय राय उर्फ सुगा राय के साथ हुई थी। इसी वर्ष 28 अप्रैल को उसका गवना करा कर ससुराल वाले उसे ले आए। ससुराल आने के बाद दूसरे दिन से ही उसके पति ने एक लाख रुपये, एक मोबाइल, एक सोने का लॉकेट और एक भैंस की मांग की। दहेज नहीं मिलने पर पीटने लगे। शनिवार रात भी उसके पति व ससुराल वालों द्वारा मांगों को लेकर उसके साथ मारपीट की गई।

हमले में ASI समेत 3 लोग घायल हो गए।

हमले में ASI समेत 3 लोग घायल हो गए।

भाई को भी पीटा

रविवार सुबह भी दहेज में भैंस और नगद की मांग को लेकर नवविवाहिता की जमकर पिटाई कर दी गई। उसने इसकी सूचना फोन कर अपने मायके वालों को दी। भाई अपनी बहन के ससुराल गुंडी जय लाल के डेरा गांव पहुंचा और अपनी बहन को वापस घर लाने लगा। तभी उसके पति एवं ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। उसने कृष्णागढ़ थाना में जाकर इसकी शिकायत की।

शिकायत मिलने पर जब कृष्णागढ़ थाना में पदस्थापित ASI उमेश कुमार मंडल पहुंचे तो ससुराल वालों ने उस एएसआई की भी जमकर धुनाई कर दी। जिससे ASI उमेश कुमार मंडल का सिर फट गया। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णागढ़ थाना इंचार्ज अरविंद कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जख्मी ASI को सरैया बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं बहू और उसके भाई महकमपुर बारा गांव निवासी यदुनाथ राय को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.