मुजफ्फरपुर में जीआरपी ने मंगलवार देर रात एक प्रेमी जोड़ समेत चचेरे भाई बहन को पकड़ा। इस दौरान एक किशोरी ने मंगलवार को जमकर हंगामा भी किया। बताया गया कि दोनों जोड़े को संदिग्ध हालत में मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन से पकड़ा गया है। इस में से एक जोड़ा मधुबनी जिले का है। जबकि, दूसरा सीतामढ़ी जिले का है। जहां मधुबनी जिले का प्रेमी जोड़ा आपस मे चचेरे भाई-बहन है। जबकि, सीतामढ़ी इलाके का प्रेमी जोड़े में प्रेमी शादीशुदा है।
वहीं, हंगामा कर रही सीतामढ़ी की किशोरी ने प्रेमी युवक के साथ अहमदाबाद की जिद्द पर अड़ी रही। जिसके बाद रेल पुलिस ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दिया। जानकारी के अनुसार किशोरी सीतामढ़ी के बथनाहां व युवक मेजरगंज इलाके का रहने वाला है। परिजनों द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर दोनों घर से भागकर जंक्शन पहुंचे थे।
बाद में दोनों को समझा-बुझाकर परिजनों को सौंपा दिया गया। वहीं, मधुबनी के भी प्रेमी युगल को भी रेल पुलिस ने पकड़ा। किशोरी के परिजन ने युवक पर अपहरण के आरोप में स्थानीय थाना में केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद रेल पुलिस ने मधुबनी पुलिस से संपर्क साधा।
इधर, जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि दो प्रेमी जोड़ों को पकड़ा गया है। छानबीन में पता चला कि कथित प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। जिसके बाद उसके स्थानीय थाना से संपर्क साधा गया है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है।







Leave a Reply