Breaking News

आज मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली 9 ट्रेने रहेगी रद्द:पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा में एनआई कार्य को लेकर लिया फैसला

यूपी के गोंडा में नन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन से गुजरने वाली 9 ट्रेने बुधवार को रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पर सकता है। बताया गया कि यूपी, दिल्ली, पंजाब व हरियाणा समेत अन्य राज्यो में जाने वाली 9 ट्रेने रद्द रहेंगा। बताया जा रहा है कि इसमें से कई ट्रेनें बीते एक सप्ताह से रद्द हैं।

वही, रद्द ट्रेनों की टिकट वापसी के लिए जंक्शन स्थित टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ भी रही। बताते चले कि रद्द ट्रेनों में गाड़ी संख्या 15203/15204 बरौनी-लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस, 11123 /11124 ग्वालियर- बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस, 02563/02564 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा क्लोन विशेष गाड़ी, 02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन विशेष गाड़ी और 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस रद्द रहेगी। जबकि, आज यानी बुधवार को 13510 गोंडा-आसनसोल का आंशिक प्रारंभ मऊ से किया जायेग।

इसके अलावा, चंडीगढ़ से खुलने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से 150 मिनट पुर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। बताते चले कि पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर परिचालन में बदलाव किया गया इस दौरान करीब 17 मई से लेकर 8 जून तक करीब 48 ट्रेने रद्द की गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.