Breaking News

मुजफ्फरपुर में कंटेनर पर लदी 80 लाख की शराब जब्त, ORS के पैकेट की आड़ में मंगाई गई थी श’राब

मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार दोपहर को कंटेनर पर लदी शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि धंधेबाजों ने ओआरएस पैकेट की आड़ में भारी मात्रा विदेशी शराब की खेप ला रहे थे। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि जब्त शराब करीब 80 लाख रुपये की है। मौके से टीम ने चालक समेत दो को गिरफ्तार किया है। दोनो से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ने कांटी थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप शराब की खेप आ रही है। इसके बाद टीम ने सूचना के आधार पर चांदनी चौक पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कंटेनर पर लदा शराब पकड़ा गया। मामले में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि हरियाणा के करनाल से शराब की खेप मंगवाई गई है। जिसे मुजफ्फरपुर पहुंचाना था।

उन्होंने बताया कि कंटेनर की जांच की गई तो उसमें ओआरएस पैकेट था। जबकि, उसके बीच मे 297 कार्टन शराब छिपाकर रखा गया था। इस दौरान मौके से दो लोगो को गिरफ्तार किया गयं। इसमे चालक मो आलम व उप चालक मो जावेद शामिल है। कंटेनर ट्रक को जप्त कर लिया गया है। जप्त शराब की जांच की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ताकि, उसके निशानदेही पर अन्य धंधेबाजों को गिरफ्तार किया जा सके।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.