Breaking News

सुपौल में शिक्षक की बेटी ने DPO को दिखाया चप्पल, जांच के लिए पहुंचे थे अधिकारी

सुपौल में एक शिक्षक की बेटी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर अपना गुस्सा निकला। मामला छातापुर प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय कटही शर्मा टोला का है। मंगलवार को शिक्षक विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक विद्यालय कटही में जांच के लिए पहुंचे थे। जहां शिक्षक की बेटी हाथ में चप्पल लेकर अधिकारियों से नोक झोंक करने लगी। दरअसल, लड़की के शिक्षक पिता को 65 माह से वेतन नहीं मिला है। इसी वजह से लड़की नाराज है।

डीपीओ राहुल चंद्र चौधरी।

डीपीओ राहुल चंद्र चौधरी।

वहीं, घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, डीपीओ राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि मंगलवार को वे छातापुर BEO नंद किशोर सिंह के साथ 65 माह से वेतन से वंचित शिक्षक रमेश कुमार रमण के विद्यालय जांच में पहुंचे थे। जहां रमेश कुमार रमण की बेटी ने घेर कर अभद्रता की। वो डीपीओ से भुगतान करो तब जांच करो का नारा लगा रही थी। हमलोगों ने उसकी अभद्रता को नजरअंदाज कर आगे जांच के लिए निकल गए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.