Breaking News

पटना में दो भाईयों को गो’लियों से भू’ना: एक की मौ’त, दूसरा गंभीर; BJP के पूर्व विधायक के भाई हैं दोनों

पटना में मंगलवार की देर शाम दो भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। घटना में गोली लगने से एक भाई की मौत मौके पर ही हो गई है। जबकिदूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पटना में यह वारदात पत्रकार नगर थाना के तहत हनुमान नगर इलाके में हुई है।

जिन दो भाईयों पर अपराधियों ने गोलियों की बौछार की, उनमें एक का नाम गौतम सिंह है और दूसरे का नाम शंभू सिंह है। विजय नगर इलाके में इनका घर है। कहीं से काम कर ये वापस अपने घर जा रहे थे। मगर, घर पहुंचने से पहले ही बाइक सवार दो अपराधी आए और इनके उपर गोलियों की बौछार कर फरार हो गए। गोलियों की गूंज से लोगों के बीच हड़कंप मच गई।

संजय सिंह का नाम ले रहा परिवार
इस प्रकरण में बड़ी बात यह है कि गौतम और शंभू सिंह पांडव गिरोह के सरगना रहे चितरंजन सिंह के भाई हैं। बाद में चितरंजन सिंह पॉलिटिक्स में आ गए और फिर भाजपा से विधायक भी बने। फिलहाल वो पूर्व विधायक हैं। इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद से पटना पुलिस के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। थाना से लेकर सीनियर अधिकारी तक मौके पर पहुंचे।

वारदात की छानबीन चल रही है। जांच करने के लिए खुद एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों वारदात स्थल पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के बाद इन्होंने बताया कि पुरानी अदावत के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया है। गौतम और शंभू के परिवार वाले गांव के रहने वाले संजय सिंह का नाम ले रहे हैं। इनके आरापों के आधार पर जांच चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.