Breaking News

मुजफ्फरपुर में किशोरी के साथ द’रिंदगी! न’शीला पदार्थ देकर किया बे’होश, रे’प की आशंका

मुजफ्फरपुर जिले में आम के बागान में किशोरी बिना कपड़ों के मिली। वह बेहोश जमीन पर पड़ी हुई थी। गांव के कुछ लोगों ने उसे देखा। ग्रामीणों के मुताबिक जिस अवस्था में लड़की मिली है, उसे आशंका है कि रेप हुआ है। पहले उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया। बाद में रेप किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस पहुंची और उसे कपड़े पहनाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन उसकी पहचान किसी ने नहीं की।

बेहोशी की हालत में मेडिकल रेफर

किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसका प्रारंभिक इलाज चला। फिर भी वह होश में नहीं आई। इसके बाद उसे मेडिकल में रेफर कर दिया गया। उसके साथ सकरा थाना की एक महिला चौकीदार सुशीला देवी हैं। उन्होंने बताया कि किशोरी नग्न हालत में पड़ी हुई थी। उसकी पहचान भी नहीं हुई है। आशंका है कि उसके साथ गलत हुआ है। थानेदार ने कहा कि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि होगी।

आसपास के गांव से जुटा रहे जानकारी

पुलिस इस किशोरी की पहचान के लिए आसपास के गांव के जनप्रतिनिधि और थानेदार से उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, अब तक उसकी पहचान नहीं हुई है। और न वह होश में आई है। पुलिस का कहना है कि उसकी उम्र करीब 13-14 वर्ष है। बच्ची का मेडिकल जांच कराने की कवायद की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.