Breaking News

मुजफ्फरपुर में 72 घंटे के लिए बंद रहेगा कल्याणी-मोतीझील सड़क

मुज़फ़्फ़रपुर में रोड क्रॉस पुलिया निर्माण को लेकर मोतीझील-कल्याणी रोड को 72 घंटे के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान पैदल आने जाने वालों के लिए भी दिक्कत होगी। बताया गया कि रोड आज से यानी 31 मई से 72 घंटे के लिए बंद किया जाएगा। इस रोड में लोग पैदल भी नहीं जा सकेंगे। इसे बैरेकेडिंग करके घेरा जाएगा। अब मोतीझील से कल्याणी जाने के लिए लोगों को बीबी कॉलेजिएट रोड होकर जवाहरलाल रोड से जाना होना।

मामले को लेकर नगर आयुक्त सह स्मार्ट सिटी के एमडी ने इसकी सूचना जारी की है। नगर और ट्रैफिक थाना के थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर यातायात डायवर्ट होने के लिए पुलिस की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि कल्याणी से जवाहरलाल रोड में जाम नहीं लगे।

इसके लिए कल्याणी चौक से घरनी पोखर तक सड़क पर लगने वाले फल और सब्जी की दुकानों को हटाने का भी आदेश सिटी मैनेजर को दिया गया है। यहां फल और सब्जी की दुकानों के कारण सामान्य दिनों में भी दिनभर ट्रैफिक जाम रहता है। मोतीझील रूट बंद होने के बाद इस रोड पर ट्रैफिक लोड बढ़ेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.