Breaking News

मुजफ्फरपुर में 4 फीडरों के लिए बिजली आपूर्ति ठप, 25 से अधिक मोहल्लों में कटेगी बिजली

मुज़फ़्फ़रपुर में मंगलवार को चार फीडरो से बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान करीब तीन से चार घंटे तक बिजली कटी रहेगी। बताया जा रहा है कि रेवा फीडर, जिला स्कूल फीडर, क्लब रोड फीडर व कंपनीबाग फीडर से बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इससे करीब 25 से अधिक मोहल्लों में बिजली प्रभावित रहेगी।

मामले में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। बताया गया कि रेवा फीडर में स्मार्ट सिटी कार्य को लेकर 4 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान इस फीडर से सुबह छह से 10 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इससे जूरन छपरा रोड नंबर एक और दो, जूरन छपरा मेन रोड, जिला परिषद, डीएम आवास में बिजली प्रभावित रहेगी। जिला स्कूल फीडर में आरसीडी की ओर से 11 केवी का तार लगाने को लेलर सुबह सात से 10 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

इस कारण खादी भंडार, मस्जिद चौक, शास्त्री नगर, रामबाग, पापड़ फैक्ट्री रोड, गोशाला, पीएन सिंह गली में बिजली नहीं रहेगी। क्लब रोड फीडर में सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इस कारण शिव शंकर पथ, कृष्णा भवन, पशुपति लेन, पांडेय गली, मिठनपुरा चौक, शर्मा ट्रांसफॉर्मर इलाके में बिजली कटी रहेगी। जबकि, कंपनीबाग फीडर में पोल स्थानांतरण व स्मार्ट सिटी के काम को लेकर बिजली काटी जाएगी।

इस दौरान सुबह छह से 10 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इससे तिलक मैदान रोड, जोगिया मठ, बीएसएनएल ऑफिस, जवाहरलाल रोड, इस्लामपुर, बैंक रोड, प्रधान डाक घर में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.