Breaking News

बेगूसराय में व्यक्ति को पीट-पीटकर किया घायल

बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक व्यक्ति को बेरहमी से पिटाई कर दिया। इस पिटाई में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाजरत है। मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी गांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान रामदिरी गांव के रहने वाले ईश्वर कुमार के रूप में की गई है।

घायल ईश्वर कुमार ने बताया कि बगल के पड़ोसी के द्वारा मेरे जमीन पर जबरन कचरा फेंकने का काम करता था। लगातार कचरा फेंकने से मना किए लेकिन मानने को तैयार नहीं था। दबंगों के द्वारा आज भी जबरन जमीन पर कचरा फेंक दिया। जब कचरा फेंकने का विरोध किया तो इसी से नाराज होकर पड़ोसी ने लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

फिलहाल इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मटिहानी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.