गायघाट पुलिस ने पांच लिटर देशी शराब के संग तीन धंधेबाज को किया गिरफ्तार
दीपक कुमार ।गायघाट
गायघाट। थानाध्यक्ष अनुप कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम एसआई मोनू कुमार के नेतृत्व में शराब कारोबारी के विरूद्ध छापेमारी करने गई ।जिसमें के बाद आसपास के सभी इलाकों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार अलग अलग जगहों से छापेमारी कर पांच लिटर देशी शराब के संग तीन धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं। थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि शिवदाहा से रामू मंडल और शिवदाहा बरैल से रौशन दास एवं भूसरा मलटोली से वक़ील सहनी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस उत्पाद उलंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं।
बिहार में शराबबंदी पर सक्रिय हैं दूसरे राज्यों के माफिया
बिहार में वर्ष 2016 में शराबबंदी के बाद से ही दूसरे राज्यों में बैठे शराब माफिया सक्रिय हैं और बिहार में अवैध तरीके से शराब की सप्लाई कर करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और झारखंड में छिपकर वहां से शराब के बड़े नेटवर्क चलाने की बात सामने आई है। इन माफियाओं के खाते में करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन भी होता रहा है। सीएसपी संचालक के माध्यम से भी माफियाओं को पैसे भेजे जाने के साक्ष्य सामने आए हैं। राज्य पुलिस ने अब इनपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।



Comment here