Breaking News

UPSC में मोतिहारी के शुभंकर को 11वां रैंक, मजदूर के बेटे से लेकर टीचर की बेटी तक ने मारी बाजी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC 2021) का रिजल्ट सोमवार को जारी हो गया। इस बार भी बिहार के अभ्यर्थियों ने भी बाजी मारी है। मोतिहारी के पताही प्रखंड स्थित नारायणपुर गांव निवासी शुभंकर प्रत्यूष पाठक को 11वीं रैंक मिली है। उनके पिता आरके पाठक भारत सरकार में तकनीकी विकास बोर्ड में सचिव हैं। उन्‍होंने IIT धनबाद से बीटेक किया है। वहीं, मुंगेर की अंशु प्रिया यादव को 16वीं रैंक मिला है। उनके पिता शैलेंद्र कुमार यादव सरकारी शिक्षक हैं।

रोहतास के अमन आकाश।

रोहतास के अमन आकाश।

पहले ही प्रयास में आशीष ने हासिल किया 23वां रैंक

पटना के बिस्कोमान कॉलोनी के रहने वाले आशीष ने 23वां स्थान हासिल किया है। उनका यह पहला अटेम्प्ट था। वह सिटी कॉर्पोरेशन की नौकरी छोड़ तैयारी में जुटे थे। उनके पिता हरेंद्र सिंह शेखपुरा के बरबीघा में ITI कॉलेज का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया, ‘बेटा बचपन से ही मेधावी था। 10वीं और 12वीं बोर्ड में 99% से ज्यादा अंक प्राप्त मिले थे। 12वीं तक की पढ़ाई उसने सरस्वती विद्या मंदिर मरचा-मरची, पटना से की है। स्कूलिंग पूरा करने के बाद उसने IIT की तैयारी की और वो इसमें भी कामयाब रहा। IIT BHU से उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।’

मुंगेर की अंशु प्रिया यादव को 16वीं रैंक मिला है।

मुंगेर की अंशु प्रिया यादव को 16वीं रैंक मिला है।

वहीं, कटिहार के अमन को 88वां मिला है। उनके पिता दुर्गा लाल अग्रवाल कटिहार के राज हाता के रहने वाले हैं। नवादा के आलोक रंजन को 346वां स्थान मिला है। वे रोह प्रखंड के गोरिहारी गांव के रहने वाले हैं।

पटना के बिस्कोमान कॉलोनी के निवासी हरेंद्र सिंह के पुत्र आशीष ने परीक्षा में 23वां स्थान प्राप्त किया है।

पटना के बिस्कोमान कॉलोनी के निवासी हरेंद्र सिंह के पुत्र आशीष ने परीक्षा में 23वां स्थान प्राप्त किया है।

रोहतास के लड़के ने भी मारी बाजी

वहीं, रोहतास के अमन आकाश ने 360वां रैंक प्राप्त किया है। अमन बिक्रमगंज शहर के शांति नगर मुहल्ला के निवासी हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा बिक्रमगंज के गांधी इंटर स्कूल से हुई है। इसके बाद इंटरमीडिएट सैनिक स्कूल से किया। अमन ने MP में SBI के मैनेजर पद पर कार्यरत रहते हुए यह रैंक हासिल किया है।

नवादा जिले के आलोक रंजन को मिली सफलता।

नवादा जिले के आलोक रंजन को मिली सफलता।

मजदूर के बेटे को भी मिली सफलता

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड के मुकसुदपुर के रहने वाले विशाल कुमार को 484वां रैंक मिला है। विशाल के मजदूर पिता बिकाऊ प्रसाद की मौत के बाद परिवार कर्ज में डूब गया था। मैट्रिक की परीक्षा में जिला टापर रहे, फिर पूर्व DGP अभयानंद के मार्गदर्शन में पढ़ाई की और IIT कानपुर में केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद तैयारी कर रहे थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.