नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र के नीमाकोल का रहने वाला सोनू इन दिनों सुर्खियों में है। बीते 14 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने पहुंचकर उसने IAS बनने की इच्छा जताई और प्राइवेट स्कूल में एडमिशन करवाने की मांग की। सोनू ने CM के सामने बिहार की शिक्षा व्यवस्था और शराबबंदी की पोल खोलकर रख दी थी। इसके बाद ले वो सुर्खियों में है।
सैनिक या सिमुलतला स्कूल में करना चाहता है पढ़ाई
एक सवाल के जवाब में वायरल ब्वाय सोनू ने कहा कि वह सैनिक स्कूल या सिमुलतला में पढ़ाई करना चाहता है। इसके लिए वह एंट्रेंस एग्जाम देने को तैयार है। सामाजिक संगठन या अन्य लोगों के द्वारा जो उसे ऑफर स्वरूप प्राइवेट स्कूल में एडमिशन दिलाने की बात कही जा रही है, उस पर वह विचार कर रहा है। लेकिन वह अभी प्रतीक्षा में है कि जो वादा उसके साथ मुख्यमंत्री ने किया है, वह पूरा होता है या नहीं।
सोनू ने मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर आग्रह किया है कि वह अपने समक्ष उसका एंट्रेंस एग्जाम लें, ताकि वह सैनिक और सिमुलतला जैसे स्कूलों में पढ़ाई कर सके। अगर वह फेल भी हो जाता है तो उसे कोई गम नहीं है। क्योंकि पढ़ाई में फेल और पास होने पर उसे कोई दिक्कत नहीं है।
इंटरव्यू देते-देते थक गया है सोनू
सोनू ने बताया कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाषणों का वीडियो अपने मोबाइल पर देखता है। उनसे ही उसने धाराप्रवाह बोलने के लिए सीखा है। उसने कि उसे गांव के लोगों से खतरा है। उसके ट्यूशन पढ़ाने से गांव के कई लोग नाराज हैं।
इंटरव्यू देते-देते सोनू अब थक चुका है। यही वजह है कि वह अभी पढ़ाई नहीं कर पा रहा है। हर दिन मीडिया वाले उसे घेरे रहते हैं। एक ही बात बताते-बताते अब वह परेशान हो चुका है।



Comment here