Breaking News

लिटिल मास्टर सीजन-5 में सीतामढ़ी की सादिया का जलवा: अभिनेता रणवीर सिंह भी हुए फैन

सीतामढ़ी के कोइली गांव की रहने वाली 11 साल की सादिया अपने डांस के दम पर धमाल मचा रही है। सादिया एक साधारण परिवार से है। बिना डांस की ट्रेनिंग वो टैलेंट शो लिटिल मास्टर सीजन-5 में धूम मचा रही है। सादिया ने अपने डांस के दम पर ग्रांड फिनाले में भी जगह बना ली है।

सादिया जिले के नानपुर प्रखंड के कोइली गांव की रहने वाली है, लेकिन उसकी शिक्षा और पालन पोषण दिल्ली में हुआ। उसके पिता मो. चांद दिल्ली के नबी करीम इलाके में रहकर अपने घर में लेडिज पर्स बनाने का काम करते हैं।

मुंबई में हो रहे शो में सादिया के साथ उसके पिता गए हैं।

मुंबई में हो रहे शो में सादिया के साथ उसके पिता गए हैं।

फिलहाल मुंबई में हो रहे शो में सादिया के साथ उसके पिता गए हैं। वहीं, मां हाउस वाइफ हैं। सादिया की दो बहन और दो भाई हैं। उसके मेहनत और जुनून ने उसे नया मुकाम हासिल करने की जगह दी है। लिटिल मास्टर सीजन-5 में सादिया ने अपने डांस से होस्ट को प्रभावित करने के साथ-साथ अपने प्रशंसकों की लंबी लिस्ट बना ली है। उसके डांस के मशहूर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी दिवाने हो गए।

शनिवार की रात से शो के ग्रांड फिनाले के लिए वोटिंग शुरू हो गई है।

शनिवार की रात से शो के ग्रांड फिनाले के लिए वोटिंग शुरू हो गई है।

सादिया ने टीवी पर देखकर ही डांस सीखा है। उसने डांस को बढ़ावा देने के लिए लिटिल मास्टर सीजन 5 में ऑडिशन दिया। इसमें उसकी एंट्री इस शो में हुई। यह शो अपने अंतिम दौर है। इसमें सादिया टॉप-10 में है। शनिवार की रात से शो के ग्रांड फिनाले के लिए वोटिंग शुरू हो गई है।

सादिया जिले के नानपुर प्रखंड के कोइली गांव की रहने वाली है, लेकिन उसकी शिक्षा और पालन पोषण दिल्ली में हुआ।

सादिया जिले के नानपुर प्रखंड के कोइली गांव की रहने वाली है, लेकिन उसकी शिक्षा और पालन पोषण दिल्ली में हुआ।

लिटिल मास्टर सीजन-5 में पहली बार सीतामढ़ी से किसी के पहुंचने पर जिले वासियों में हर्ष का माहौल है। ग्रांड फिनाले के लिए संघर्ष कर रही सादिया के लिए जिलेवासियों ने रविवार से ही सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई है। ताकि उसे अधिक से अधिक वोट मिले और वह ग्रांड फिनाले के टॉप 5 में शामिल हो सके।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.