नवादा में एक फाइनांस कंपनी के मैनेजर से लूट मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर ली है। पकड़े गए अपराधियों में गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव निवासी निरंजन कुमार, चंदौती थाना क्षेत्र के बंगाली बिगहा गांव का रौशन कुमार, विकास कुमार व राकी कुमार के अलावा नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के डेरमा गांव का रंजीत राजवंशी शामिल है। इन बदमाशों के पास से 1 लाख 42 हजार रुपये नगद, लूट की राशि से खरीदी गई एक मोबाइल, लूटी गई एक टैब व घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल बरामद बरामद किए गए हैं। यह जानकारी एसपी गौरव मंगला ने दी है।

गिरफ्तार लुटेरे।
उन्होंने बताया कि 13 मई को जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर छह माइल व फुलमा गांव के बीच भारत इनक्लूजन फाइनांसियल लिमिटेड कंपनी के मैनेजर से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। वे ऋणधारकों से रुपये वसूल कर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करते हुए 1 लाख 80 हजार रुपये व एक टैब लूट लिए थे। इस बाबत अकबरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में अपराधियों के बारे में पता चला। तकनीकी अनुसंधान के क्रम में पांचों अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली।



Comment here