Breaking News

लीची का बाजार दूसरे राज्यों में काफी बेहतर: महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों में 2.5 से 3 गुणा कीमत पर बिक रही है शाही लीची

मुजफ्फरपुर की शाही लीची महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों में भी भेजी जा रही है। बताया जा रहा है कि दूसरे राज्यों में लीची की बेहतर कीमत मिल रही है। मुंबई में ढ़ाई से तिगुना दर पर शाही लीची बिक रही है। बताया जा रहा है कि रेलवे की मदद से मुंबई के अलावा गुजरात और दिल्ली में भी मुजफ्फरपुर की शाही लीची भेजी जा रही है। लीची का बाजार बिहार के बाहर काफी बेहतर है। व्यापारी और किसान को दूसरे राज्यों में अधिक दाम मिल रहे हैं। वहां ढ़ाई से तिगुना दर पर लीची बिक रही है। मुंबई, गुजरात, दिल्ली, पंजाब हरियाणा भी लीची की खेप जा रही है। लेकिन, 80 प्रतिशत लीची मुंबई भेजी जा रही है। मामले में दामोदरपुर के लीची किसान विजय कुमार ने बताया कि एक पेटी में करीब पांच सौ पीस लीची होता है। समय से पार्सल मुंबई पहुंच गया तो 12-15 सौ प्रति पेटी लीची बिक जाती है। लेकिन, ट्रेन के लेट परिचालन से उनको नुकसान भी काफी उठाना पड़ रहा है। बताया कि बाहर में लीची किलो के भाव से भी बिकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को पवन में 24 टन और अन्य ट्रेनों में भी दो टन लीची भेजी गई है। जो करीब 22 से 25 लाख रुपये की है। बताया गया कि जंक्शन पर आरपीएफ की निगरानी में लीची बुकिंग और लोडिंग करायी जा रही है। पहले आओ पहले बुक कराओ के तर्ज पर बुकिंग की जा रही है। तीसरे दिन कांटी के अलावा हथौड़ी, मुशहरी, औराई के सुदूर इलाके से लीची लेकर किसान और व्यवसायी ऑटो, पिकअप, मैजिक आदि से पहुंच रहे है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.