सीवान-छपरा रेल सेक्शन के एकमा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के समीप 68(B) रेल गुमटी पर रविवार के दोपहर में मालगाड़ी की बोगी डीरेल हो गई। इस घटना के बाद रेल महकमे के गोरखपुर और वाराणसी रेल मंडल में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह घटना मालगाड़ी के सिवान से छपरा जाने के क्रम में हुआ। एकमा स्टेशन के पश्चमी ढाला के समीप मालगाड़ी दो हिस्से में बांटकर डिरेल हो गई है।
एकमा स्टेशन मास्टर ने इस बात की सूचना गोरखपुर और वाराणसी कंट्रोल को दी। सूचना मिलते ही रेल के कई पदाधिकारी यहां मौके पर पहुंच गया। इस संबंध में पूछे जाने पर वाराणसी मंडल के जन सम्पर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि एकमा में मालगाड़ी डिरेल होने से डाउन लाइन बाधित है। तत्काल प्रभाव से आपातकालीन दुर्घटना यान एकमा पहुंच रही है। मालगाड़ी में चीनी लदा हुआ था। घटनास्थल पर डीआरएम सहित अन्य बड़े पदाधिकारी पहुच रहे है। जांच में बाद डिरेल होने के कारणों का पता चल पाएगा।


बेपटरी में हुई मालगाड़ी।
चीनी लेकर जा रही थी मालगाड़ी, सिवान से हाजीपुर तक रहा अफरातफरी का माहौल
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एकमा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे ढाला क्रॉस करने के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसा के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। छपरा रेलवे स्टेशन से लेकर हाजीपुर स्टेशन तक के कर्मचारी अलर्ट मोड में आ गए। मालगाड़ी डिरेल होने के बाद सिवान छपरा रेलखंड पर ट्रेन का आवागमन बाधित हो गया है। रुट पर चलने वाली ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशन पर रोका गया है। एकमा स्टेशन के पश्चिमी ढाल पर मालगाड़ी बेपटरी होने से ढाला बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।





Comment here