Breaking News

बिहार में और भी घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, CM नीतीश ने वैट घटाने के दिए संकेत

बिहार में पेट्रोल-डीजल का दाम और घट सकता है। केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद अब बिहार सरकार ने भी कीमत घटाने का संकेत दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें केंद्र सरकार ने घटाई हैं। यह खुशी की बात है। हम भी इस पर काम कर रहे हैं कि कैसे बिहार में वैट दरों में गिरावट के जरिए पेट्रोल की कीमतें और घटाई जाएं। इस पर विचार किया जा रहा है। आपस में बात करके निर्णय लिया जाएगा।

RCP को नीतीश ने सस्पेंस में छोड़ा

वहीं, राज्यसभा में RCP सिंह का टिकट कटने की बात कही जा रही है। अलग-अलग नामों की अटकलें लगाई जा रही है। JDU प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में CM नीतीश कुमार ने कहा, ‘राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा समय पर होगी। आप लोग इसकी चिंता मत करिए। उम्मीदवार की घोषणा इतना पहले करने की क्या जरूरत है।’ बता दें कि पार्टी ने CM नीतीश कुमार को उम्मीदवार चयन का अधिकार दे दिया था। इसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा कैंडिडेट की घोषणा को लेकर मुंह खोला है। फिर भी उन्होंने सस्पेंस बरकरार रखा है।

लालू के ठिकानों पर CBI छापेमारी पर रहे चुप

नीतीश कुमार आज कार्यकर्ताओं से मिलने JDU कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा मौजुद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के बाद अब कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। सबके साथ मीटिंग अच्छी रही। वहीं, मुख्यमंत्री से यह पूछा गया कि लालू यादव के 16 ठिकानों पर CBI की छापेमारी क्या राजनीति से प्रेरित है? तो उन्होंने कहा कि जिनके यहां छापेमारी हो रही उनसे पूछिए, क्यों हो रही है छापेमारी? इस पर हम क्या बोलें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.