Breaking News

सुपौल में महिला वार्ड सदस्य की ह’त्या,मृ’तका के बेटे ने कहा- पिता ने पी’ट-पी’टकर मौ’त के घाट उतारा

सुपौल में शनिवार सुबह 10 बजे वार्ड सदस्य रंजन देवी (27 वर्षीय) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका के बेटे ने पिता पर इस हत्या का आरोप लगाया। मृतका के 5 वर्षीय बेटे विवेश ने बताया कि मां-पापा में पहले झगड़ा हुआ, फिर पापा ने धारदार हथियार से मां पर हमला कर दिया। इस हिंसा में मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद मासूम ने ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई। लेकिन जब तक ग्रामीण वहां पहुंचते आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। बाद में ग्रामीणों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतते हुए सूचना के 5 घंटे बाद वहां पहुंची। जिससे ग्रामीण और आक्रोशित हो गए।

दरअसल, मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि रंजन देवी इसी साल मार्च में पिलवहा पंचायत के वार्ड संख्या 5 से वार्ड सदस्य बनी थी। दोनों पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन शनिवार सुबह अचानक दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। ऐसे में आक्रोशित होकर रंजन देवी के पति सचेन्द्र सरदार ने धारदार हथियार से वार कर हिया। हमला इतना जोरदार था कि रंजन देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जब तक हम वहां पहुंचते सचेन्द्र वहां से फरार हो गया।

इधर, स्थानीय पुलिस ने बताया कि हम जब मौके पर पहुंचे तो रंजन देवी का शव उनके घर में पड़ा हुआ था। वहां ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा थी। महिला के सिर पर जख्म औऱ गले में रस्सी से फांसी लगाने के निशान थे। हमे अभी तक आवेदन नहीं मिला है। जैसे ही मिला है हम मामले की जांच में जुट जाएंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.