बिहार के CM नीतीश कुमार के सामने पढ़ने की गुहार लगाने वाले 11 वर्षीय सोनू कुमार के आदर्श PM नरेंद्र मोदी हैं। सोनू मोदी से एक बार मिलना चाहता है। वीडियो कॉलिंग पर बात के दौरान उसने ये बातें बताई। दरअसल, कोटा के एलन इंस्टीट्यूट ने सोनू की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए उसे गोद लेने की घोषणा की है।
शनिवार को सोनू और उसके घरवालों से कोचिंग डायरेक्टर ने बात की। हालांकि, सोनू कोटा आएगा या बिहार में पढ़ेगा, इसका फैसला अभी उसने नहीं किया है।
बता दें, इससे पहले एक्टर सोनू सूद ने भी सोनू कुमार की मदद करने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया था। बच्चे ने कहा था, ‘CM एडमिशन नहीं कराएंगे, तो आपके पास आऊंगा।’
दरअसल, 11 साल के सोनू का वीडियो सामने आया था। इसमें वो बिहार के सीएम नीतीश कुमार से पढ़ने के लिए गुहार लगा रहा है। साथ ही खुद आईएएस बनने की इच्छा जता रहा है। वीडियो देखने के बाद एलन के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने पहल करते हुए बिहार के बच्चे सोनू कुमार का करियर संवारने की घोषणा की है। बता दें कि लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने भी सोनू से फोन पर बात की थी। तब उसे बिहार का स्टार कहा था।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बिहार के सोनू ने कोचिंग के अदिकारियों से बात की।
माहेश्वरी ने बताया कि कुछ दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बालक के संवाद का वीडियो नजर में आया। क्लास 5 में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे की आगे बढ़ने की ललक देखते ही बनी। छोटी उम्र में तेज दिमाग और लक्ष्य की इच्छा दिख रहे सोनू को एलन ने गोद लेने का फैसला किया है। हम इस बालक का करियर बनाएंगे। इसकी पढ़ाई पर होने वाले पूरे खर्च को एलन उठाएगा। उसकी शिक्षा में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। सोनू कोटा आकर पढ़ना चाहेगा तो उसे अन्य सभी सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएगी।
माहेश्वरी ने बताया कि इस संबंध में सोनू के परिवारजनों से बात भी हो गई। उन्होंने इसके लिए अनुमति भी दी है। हम चाहते हैं कि होनहार बच्चों के सपने नहीं टूटे। धन या संसाधनों के चलते वे रुके नहीं।

शनिवार को सोनू और उसके घरवालों से कोचिंग डायरेक्टर ने बात की।
मोदी से मिलना चाहता है सोनू
सोनू ने जब वीडियो कॉल पर बात की तो उसने कहा कि क्या वो प्रधानमंत्री से मिल सकता है। वो मोदी से मिलना चाहता है क्योंकि वह उसके आदर्श है। सोनू ने ये भी कहा कि हिंदी माध्यम में पढाई को ज्यादा तवज्जो देनी चाहिए।







Leave a Reply