नवादा जिले के पाठ नवादा इलाका में लड़की के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की। लड़की के भाई द्वारा इसका विरोध करने पर मनचलों ने भाई की पिटाई कर दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।
बता दें कि पार नवादा स्थित मल्लिक टोला के समीप एक युवक ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ किया। जिसके बाद पीड़ित लड़की महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। लड़की के भाई ने बताया कि अपनी बहन को प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में नौवीं क्लास का एडमिशन करवाने को लेकर जा रहे थे उसी क्रम में मल्लिक टोला निवासी मो. हसन के पुत्र मो डॉलर ने घर से निकलने के बाद थोड़ी ही दूर पर भाटी भाटी कॉमेंट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद लड़की ने पहले तो लड़का को मना की तो लड़का नहीं माना और लड़की के पास खड़ा होकर फिर से बद्दी बद्दी कॉमेंट करना शुरू कर दिया गुस्से में आए भाई ने इसका विरोध किया तो भाई के साथ भी जमकर मारपीट करना शुरू कर दिया।
इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा बीच-बचाव किया गया। घायल अवस्था में भाई और बहन ने तुरंत इस मामले की जानकारी परिवार को दिए परिवार वालों ने तुरंत बुंदेलखंड थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है फिर वहां से महिला थाना पहुंचकर महिला थाना में भी शिकायत दर्ज करने को लेकर आवेदन दी है।
वहीं पीड़िता के भाई ने कहां की मेरी बहन पर भद्दी भद्दी कमेंट करने लगा। जिसका विरोध किया तो मेरे साथ भी मारपीट करने लगा। जिसके बाद महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाया हूं।



Leave a Reply