Breaking News

मुजफ्फरपुर : पॉलिटेक्निक का छात्र घर में फंदे से लटका मिला, मिठनपुरा में रहता है परिवार

मुज़फ्फरपुर जिले में एक पॉलिटेक्निक के छात्र ने आत्महत्या कर ली है। घटना जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्तिथ रामबाग झुनि साह गली की हैं। जहा छात्र ने दुपट्टा से फंदा बनाकर खुदखुशी कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही, मृतक के परिजनों में चीखपुकार मच गई। घटना के बाद लोगो ने इसकी जानकारी मिठनपुरा थाने की पुलिस को दिया। सूचना और पहुंची मिठनपुरा पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। मृतक को फंदे से उतारा। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृतक की पहचान संतोष कुमार के पुत्र साहिल के रूप में हुई है। मृतक मूल रुप से सारण जिले का छपरा का रहने वाला था। उसके पिता ने बताया कि वे लोग पिछले कई सालों से मिठनपुरा स्तिथ रामबाग रोड में किराए के मकान में रह रहे है। उनका पुत्र साहिल दिल्ली के पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था। फिलहाल वह ऑनलाइन क्लास करता था। उन्होंने बताया कि वह ज्यादातर घर पर ही रहता था। उसका परीक्षा भी होने वाला था।

उन्होंने कहा कि बैटरी इन्वर्टर खरीदने की बात हुई थी। इसके बाद वह सोने के लिए चला गया था। पत्नी कमरे में गई तो देखी की साहिल फंदे से लटका हुआ है। आत्महत्या करने की क्या वजह थी उन्हें कुछ नही पता। इधर, पुलिस छानबीन में जुट गई है। ताकि, मामला स्पष्ट हो सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.