Breaking News

लोगों को हो रही परे’शानी: मुजफ्फरपुर में टु’कड़े-टु’कड़े में ड्रेनेज बनाने पर स्मार्ट सिटी के एमडी ने जताई नाराजगी

शहरवासी गुस्से में हैं। नाला बनाने के लिए पूरे शहर काे खाेद डाला गया है। शहर काे बेतरतीब खाेदने और इससे हाे रही परेशानी काे दैनिक भास्कर लगातार प्रमुखता से उठाता रहा है। आखिरकार, शुक्रवार की शाम स्मार्ट सिटी अधिकारियों व निर्माण एजेंसियाें के साथ नगर आयुक्त सह एमडी विवेक रंजन मैत्रेय ने बैठक की। निर्माण एजेंसियों को सख्त चेतावनी देते हुए बेतरतीब खुदाई पर राेक लगा दी। जितना नाला बनाना है।

उतनी ही खुदाई करने की हिदायत दी। पहले जिन स्थानों पर नाला बनाने के लिए सड़क को काटा गया है, वहां शीघ्र काम पूरा करने काे कहा गया। दूसरी ओर, मानसून को देखते हुए निगम के सभी सर्किल इंस्पेक्टर के साथ नाला सफाई को लेकर नगर आयुक्त ने बैठक की।

29 अप्रैल को दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर।

नगर आयुक्त ने पोल शिफ्ट करने का दिया निर्देश

बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि कई जगह नाला बना कर छोड़ दिया गया है। नाले को कनेक्ट नहीं करने की स्थिति में इससे पानी नहीं निकलेगा। इस तरह की समस्या सबसे ज्यादा खोखर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन बैरिया गोलंबर से ब्रह्मपुरा होते हुए स्टेशन रोड तक के नाले की देखी जा रही है। पिछले दिनों डीएम की बैठक में बैरिया से लक्ष्मी चौक तक नाले को कंप्लीट बता दिया गया था।

जबकि, अब भी चार जगह नाला बनाने का काम अधूरा है। सुरक्षा व बैरिकेडिंग को लेकर कहा कि कोई भी अप्रिय घटना होने पर संवेदक जिम्मेदार होंगे। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा कि बिजली पोल को ठेकेदार जल्द से जल्द शिफ्ट कराएं, ताकि किसी तरह की घटना न हो।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.