चक्कर मैदान इलाके में जलजमाव की समस्या को लेकर सेना से चल रहे विवाद के निपटारा को लेकर निगम प्रशासन ने एक करोड़ 16 लाख रुपए से सर्किट हाउस इलाके में नाला बनाने का फैसला लिया है। दूसरी ओर, मझौली धरमदास इलाके में नाला नहीं रहने की वजह से चार वार्ड के 10 हजार लोग हर साल 4 से 5 महीने तक पानी में डूबे रहते हैं। यहां भी तकरीबन एक करोड़ की लागत से नाला बनाने की प्रशासनिक कवायद शुरू कर दी गई है। इन दोनों बड़े इलाकों में नाला बनने से जलजमाव की समस्या से तकरीबन 20 हजार लोगों को राहत मिलेगी।
जलजमाव से 20 हजार लोगों को होगी राहत
चक्कर मैदान इलाके में जलजमाव की समस्या को देखते हुए एक करोड़ 16 लाख 38 हजार का एस्टीमेट तैयार किया गया है। सर्किट हाउस से माड़ीपुर पावर सबस्टेशन होते हुए आईजी आवास से आगे तक पक्का नाला निर्माण होगा। इससे प्रभात तारा स्कूल जाने वाले स्टूडेंट को भी राहत मिलेगी। दूसरी ओर, वार्ड नंबर 31, 32, 33 एवं 34 में जलजमाव की गंभीर समस्या को देखते हुए मझौली धरमदास चौक से आनंद मार्ग चौक होते हुए नाला निर्माण की निगम प्रशासन ने कवायद शुरू की है।



इन सभी इलाकों को मिलेगी राहत
- कामेश्वरी बिहार कॉलोनी
- श्री कृष्णा नगर {ग्रीन पार्क
- आनंद विहार कॉलोनी
- हरी नगर कॉलोनी
- इंदिरा कॉलोनी
- गैस गोदाम गली
- आनंद मार्ग




Comment here