Breaking News

बिहार में मौसम की आंख मिचौली: 10 जिलों में बारिश का अलर्ट तो 18 में छाएं रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के सभी हिस्से में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं का प्रभाव है। जो सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपरी हिस्से तक प्रवाहित हो रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, सहरसा, पूर्णिया सहित 10 जिलों में मध्य बारिश के आसार है। इस दौरान 22 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी। इसके साथ ही वैशाली, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर सहित 18 जिलों में आसमान पर बादल छाए रहेंगे।

इस दौरान कुछ स्थानों बूंदाबादी होने के आसार है। जबकि, पटना, गया समेत 10 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान सुबह में आसमान पर बादल छाए रहेंगे। और दिन में धूप होगी। हालाकि, धूप में तपिश नहीं होने के साथ ही 10 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से गर्मी से राहत रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार से होते हुए मेघालय तक जाने वाली ट्रफ रेखा पंजाब से उत्तर प्रदेश से होते हुए हिमालय क्षेत्र की तरफ शिफ्ट हो गई है।

पटना में दिन-रात का पारा सामान्य से कम
पटना में शुक्रवार को दिन-रात का पारा सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान सुबह हल्के बादल छाए रहे। दिन में तेज धूप हुई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.